Categorized | लखनऊ.

02 मार्च को रमाबार्इ अम्बेडकर मैदान में होने वाली विजय शंखनाद महारैली निर्विघ्न सम्पन्न हो और आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र भार्इ मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में

Posted on 01 March 2014 by admin

02 मार्च को रमाबार्इ अम्बेडकर मैदान में होने वाली विजय शंखनाद महारैली निर्विघ्न सम्पन्न हो और आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र भार्इ मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इस मंगल कामना के साथ रैली स्थल का भूमिपूजन पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि विजय शंखनाद महारैली तय कर देगी की उत्तर प्रदेश में कांगे्रस, सपा-बसपा का सफाया हो चुका है। केन्द्र के भ्रष्टाचार और मंहगार्इ व प्रदेश की सपा सरकार मे खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से 15 लाख से ऊपर जनता व भाजपा कार्यकर्ता उपसिथत होगे। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा, किसान, व्यापारी, मजदूर, महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व लखनऊ पूर्व से विधायक कलराज मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सहप्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, रैली के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, गोपाल जी टण्डन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, जयपाल सिंह, मनोहर सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, अनुराग मिश्रा आदि लोग उपसिथत रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in