Categorized | लखनऊ.

विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आज किया 48 सड़को का शिलान्यास

Posted on 01 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने आज विशाल जन समूह के बीच 48 सड़को, फुटपाथ एवं नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
कैसरबाग बस स्टैन्ड चौराहे पर आयोजित भव्य एवं विशाल कार्यक्रम में लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने 48 सड़को का शिलान्यास करते हुए कहा कि लखनऊ मध्य क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास ही हमारा सकंल्प है।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि हम चाहते थे कि जिस सड़क फुटपाथ एवं नालियों का निर्माण कार्य जहां है उस कार्य का शिलान्यास उसी स्थान पर हो लेकिन लोकसभा चुनावों की अचार संिहता लागू होने से पहले कार्य शुरू हो जाये इसलिए 48 सड़को, फुटपाथ एवं नालियों का निर्माण कार्य का शिलान्यास एक साथ करा गया।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि यह सभी 48 सड़के फुटपाथ एवं नालियों का कार्य जोन एक है जोन 2 और जोन 6 के कार्यों का शिलान्यास यथाशीघ्र किया जायेगा उन्होनें कहा कि मध्य क्षेत्र की जनता को हमारा विकास हर जगह दिखेगा।
श्री मेहरोत्रा ने जनता से अपील कि वह निगरानी रखे कि सड़के फुटपाथ नालियों का कार्य मानक के अनुरूप हो। उन्होनें कहा कि लखनऊ मध्य क्षेत्र के सभी नालों को तली तक साफ कर ढकने का कार्य भी शुरू होगा।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि लखनऊ मध्य क्षेत्र के 10 चौराहे के सौन्र्दीयकरण का कार्य हो रहा है शेष चौराहे का भी सौन्र्दीयकरण कराया जायेगा।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि कैसरबाग चौराहे से शुभम सिनेमाहाल से ओडियन हाल से बर्लिग्नटन चौराहे से सिचार्इ विभाग तक नाला ढकने, सीवर लाइन डालने के बाद ही शीघ्र ही सड़क बनने का काम शुरू हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in