Categorized | लखनऊ.

दिनांक 23 फरवरी,2014 को नर्इ दिल्ली के जंतर मंतर स्थल से समाजवादी पार्टी की तीन साइकिल यात्राओं को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने

Posted on 28 February 2014 by admin

दिनांक 23 फरवरी,2014 को नर्इ दिल्ली के जंतर मंतर स्थल से समाजवादी पार्टी की तीन साइकिल यात्राओं को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया था। इन साइकिल यात्राओं का नेतृत्व युवा नेताओं के हाथो में है। आज इन यात्राओं का पांचवा दिन है। इनमें हजारों नौजवान जोशखरोश के साथ शामिल हैं। जहां-जहां साइकिल यात्री जाते हैं जनता उनका भव्य स्वागत कर रही है। साइकिल सवार नौजवान समाजवादी सरकार की उपलबिधयों से लोगों को परिचित करा रहे हैं। एवं 2014 के लोकसभा चुनावो में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव को ताकत देने की अपील कर रहे हैं। 6 मार्च,2014 को लखनऊ के लोहिया पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में यात्रा का समापन होगा।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का पहला जत्था आज श्री सुनील सिंह यादव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा, श्री अभिषेक यादव, छात्र नेता, इलाहाबाद, श्री अरविन्द गिरि, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, श्री अमिताभ बाजपेयी, श्री राजेश यादव राजू, संजय सविता विधार्थी और मनीष यादव के साथ आज सिकन्दरा (आगरा) से चलकर फिरोजाबाद पहुचा। इस यात्रा के प्रभारी श्री नफीस अहमद और श्री उदयवीर सिंह भी साथ है।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का दूसरा जत्था आज मो0 एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा, श्री प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी और राहुल सिंह के नेतृत्व में सिकन्दराराऊ से चलकर नगरिया गोड़ होता हुआ निधौलीकलां पहुचा। एटा में यह दल रात्रि विश्राम करेगा। इस यात्रा के प्रभारी डा0 राजपाल कष्यप तथा श्री राम सागर यादव हंै।
समाजवादी साइकिल यात्रियों का तीसरा जत्था आज चन्दौसी से चलकर बदायू पहुचा। जहां सभी साइकिल यात्री रात्रि विश्राम करेगें। इस दल का नेतृत्व श्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा, श्री अतुल प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, श्री बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड तथा श्री शहजाद आलम, अध्यक्ष छात्रसंघ अलीगढ़ कर रहे हंै। दल के साथ प्रभारी श्री कुलदीप उज्जवल तथा श्री नर्इमुल हसन भी व्यवस्था सम्भाल रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in