Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी उ0प्र0 के दो दिवसीय दौरे के तहत दिनांक 28फरवरी,2014 को लखनऊ आ रहे हैं।

Posted on 28 February 2014 by admin

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि  दिनांक 28फरवरी, 2014 को प्रात: 10.30बजे अमौसी हवार्इअडडा पहुंंचकर वहां से सीधे कानपुर रेाड सिथत एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरान्त प्रात: 11.30बजे कानपुर रोड से वाया शहीद पथ - फैजाबाद रोड पहुंचकर चिनहट बाजार होते हुए जुग्गौर मार्ग पर सिथत सरायशेख गांव पहुंचेंग,े जहां मध्यान्ह 12.00बजे से 1.00बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं प्राथमिक विधालयों में रसोइयां का कार्य करने वाली महिलाओं की संगोष्ठी को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह 1.00 बजे सरायशेख गांव से चलकर सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करते हुए मटियारी तिराहा -टेल्को होते हुए जिला बाराबंकी में सिथत देवां शरीफ में हजरत वारिश अली शाह साहब की मजार पर चादर चढ़ायेंगे। तत्पश्चात बाराबंकी शहर में सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करते हुए सायं 5 बजे सफेदाबाद पहुंचेंगे। जहां कल के जनसम्पर्क का कार्यक्रम समाप्त होगा।
श्री  मदान ने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन श्री गांधी दिनांक 01मार्च,2014 को वाराणसी पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के उपरान्त रिक्शा चालकों की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरान्त वहां से सड़क मार्ग से मिर्जापुर पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in