Categorized | लखनऊ.

2 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारी में

Posted on 28 February 2014 by admin

2 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारी  में लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के राजीवगांधी द्वितीय वार्ड की पार्षद मधु तिवारी एवं पूर्व पार्षद अरूण तिवारी के अगुवार्इ में भाजपा कार्यकर्ताओ ंद्वारा एक विशाल दो पहिया वाहन रैली निकाली गयी। जिसको प्रदेश संगठन महामंत्री राकेश जैन एवं सहप्रभारी त्रिवेन्द्र रावत के साथ अमित मिश्र ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली गोमतीनगर के विरामखण्ड-5 से प्रारम्भ होकर विरामखण्ड-4, ग्वारी चौराहा एवं विरामखण्ड-3 होते हुए पत्रकारपुरम, विनयखण्ड, मलिक टिम्बर एवं विनयखण्ड-4,3 व 2 होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। वाहन रैली में लगभग 200 दो पहिया वाहन समिमलित थे। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शकित नगर ढाल व खुर्रम नगर चौराहे एवं हुसडिया चौराहे पर नमो टी स्टाल भी लगाया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनता नमो टी पीकर माननीय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, ऋषि पाल सिंह, मण्डल प्रभारी रामकुमार वर्मा, अमरेन्द्र राय, मधुबाला, देव कुमार दुबे, संजय राठौर, प्रवीण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शर्मा सहित स्थानीय लोग भी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in