Categorized | लखनऊ.

निम्न गुणवत्ता के गन्नों के आपूर्ति के आरोप में गन्ना क्रय केन्द्र प्रभारी निलमिबत

Posted on 27 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक डा0 बी0के0 यादव ने 24 व 25 फरवरी को बेलराया एवं सम्पूर्णानगर सहकारी चीनी मिलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने चीनी मिलों की रिकवरी और कुल पेरार्इ तथा किसानों के बकाये गन्ना मूल्य भुगतान की जांच किया। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबन्धकों सहित अन्य कार्मिकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये जिससे चीनी मिलों की आर्थिक सिथति में सुधार हो सके। उन्होंने मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप मैच्योरिटीवाइज हारवेसिटंग करने पर विशेष बल दिया। यह भी निर्देश दिये कि सम्बनिधत किसान के समक्ष खेत में बि्रक्स सर्वे किया जाये, जिससे क्षेत्र के किसान इसका महत्व समझें तथा योजना को अपने हित में मानते हुए इसे अपनाने हेतु स्वप्रेरित हों। प्रबन्ध निदेशक के निरीक्षण के समय सम्पूर्णानगर चीनी मिल में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा बीज बदलाव के कार्यक्रम में रूचि नहीं ली जा रही है तथा जांच में उसकी अन्य अनियमिततायें भी प्रकाश में आयी। उन्होने इस सम्बन्ध में तत्काल उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवार्इ करने के निर्देश दिये। बेलराया सहकारी चीनी मिल में निम्न गुणवत्ता के गन्ने की आपूर्ति के सम्बन्ध में उन्होंने  मौके पर सम्बनिधत क्रय केन्द्र प्रभारी को निलमिबत करने के निर्देश दिया। बेलराया एवं सम्पूर्णानगर मिल के निकटवर्ती निजी क्षेत्र की पलिया चीनी मिल, जिसमें चीनी परता अधिक प्राप्त हो रहा है, का भी उन्होंने निरीक्षण किया तथा उनसे  आपसी तकनीकी पर विचार-विमर्श हुआ, जिससे बेलराया एवं सम्पूर्णानगर चीनी मिलों में भी बेहतर चीनी परता प्राप्त हो सके।
प्रबन्ध निदेशक ने गन्ना कृषकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों सहकारी चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकों को गन्ना यार्ड में शौचालय एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सहकारी चीनी मिलों में उच्च चीनी परता एवं उच्च उपजदायी प्रजातियों के विकास हेतु संघन कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रम हेतु आवश्यक बजट की व्यवस्था सहकारी चीनी मिल संघ द्वारा कृषकों को विभिन्न प्रकार के अनुदान यथा अनुपयुक्त प्रजातीय विस्थापन हेतु बीज प्रीमियम, यातायात अनुदान एवं कीटनाशक पर अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ किसानों को मिले। यह सुनिशिचत करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया, जिससे आगामी पेरार्इ सत्र में चीनी रिकवरी में बढ़ोत्तरी हो। इसके फलस्वरूप आगामी पेरार्इ सत्रों में चीनी परता में उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in