Categorized | लखनऊ.

25 फरवरी 2014 को दलित पिछड़ा मुसिलम महासंघ की एक आवश्यक बैठक 19 बैक पोर्शन विकास दीप के पास हुसैनगंज, लखनऊ में

Posted on 26 February 2014 by admin

25 फरवरी 2014 को दलित पिछड़ा मुसिलम महासंघ की एक आवश्यक बैठक 19 बैक पोर्शन विकास दीप के पास हुसैनगंज, लखनऊ में कालीचरन सोनकर पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक का संचालन इसरार उल्ला सिददीकी ने किया। बैठक में कहा गया है कि दलितों के आरक्षण का कोटा पूरा किया जाये और प्रोन्नति में भी आरक्षण लागू किया जाये, आबादी के अनुपात में मुसिलम को आरक्षण दिया जाये। पिछड़ो को जो आरक्षण भारत सरकार द्वारा दिया गया है उसे भी पूरा किया जाये, तभी सामाजिक न्याय होगा।
बैठक में यह तय किया गया है कि आगामी 4 मार्च 2014 को 19 बैक पोर्शन विकास दीप कार्यालय हुसैनगंज, लखनऊ में बैठक आहूत की गयी है। बैठक में महासंघ अगली रणनीति बनायेगी क्योकि आजादी के 66 वर्ष पूरे होने जा रहे है। अभी तक दलित पिछड़े मुसिलम को आबादी के अनुपात में लाभ नहीं मिल पाया है और अब महासंघ की अगुवार्इ में लड़ार्इ लड़कर दलितों पिछड़ो मुसिलमों को आरक्षण का लाभ दिलाया जायेगा। जिससे इनको समाज में बराबर की भागीदारी मिल सके।
बैठक में दलित पिछड़ा मुसिलम महा संघ का विधिवत गठन किया गया। जिसमें कालीचरन सोनकर पूर्व विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसरार उल्ला सिददीकी को राष्ट्रीय महासचिव सुशील साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रदेश महासचिव, योगेन्द्र नाथ रावत व डा. हारिश सिददीकी को उपाध्यक्ष, बाबूलाल (मिर्जापुर) को प्रदेश महासचिव बनाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in