Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी भी बलात्कारियों का शिकार होने से बच नही पा रही है।

Posted on 26 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश की महिला पुलिसकर्मी भी बलात्कारियों का शिकार होने से बच नही पा रही है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने राज्य मे बलात्कार की घटनाओं में पचास फीसदी बढ़ोत्तरी के सरकारी आंकड़ो पर अखिलेश सरकार  को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये कैसे समाजवादियों की सरकार है जिसमें थाने के भीतर महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार का प्रयास हो रहा है। यहीं नही पीडि़त महिला कांस्टेबल के परिजनों को आरोपी जान से मारने की धमकी देते है परन्तु लोहिया के तथाकथित अनुयायी घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही नही कर पा रहे है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने झांसी के नवाबाद थाने के पुलिस आवास में महिला सिपाही के साथ बलात्कार के प्रयास की घटना को राज्य पुलिस पर बदनुमा दाग बताया। उन्होने कहा राज्य में अखिलेश सरकार के राज में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राज्य की बदतर होती कानून व्यवस्था और असुरक्षित होती महिलाओं का आलम यह है कि जिलों-जिलों में महिला थानों की स्थापना और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी का ढि़ढ़ोरा पीटती अखिलेश सरकार थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ही बलात्कार की घटनाओं का शिकार होने से नही बचा पा रही है। उन्होने कहा झांसी में थाने में सिथत पुलिस आवास में महिला सिपाही के साथ दुराचार के प्रयास की घटना ने राज्य के पुलिसिया तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। जब थानों के भीतर महिला कर्मियों के साथ दुराचार के प्रयास की घटनाएं हो रही है तो प्रदेश पुलिस महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा कैसे दे पायेगी।
उन्होंने कहा जाति मजहब की राजनीति में फंसी अखिलेश सरकार के राज में औसतन लगभग हर तीसरे घण्टे महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही है। सरकारी आंकड़े भी बताते है कि 01 जनवरी 2013 से 15 जनवरी 2014 तक राज्य में 2801 बलात्कार की घटनाएं घटित हुर्इ है। इन्हे रोकने के प्रभावी कदम नही उठाये जा रहे है। माँ-बहनों की अस्मत के साथ हो रही खिलवाड़ की घटनाओं का यह तो पंजीकृत आंकड़ा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगातार बलात्कार के मामलों में प्राथमिकी दर्ज न होने की शिकायत है।
श्री पाठक ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी में उलझी अखिलेश सरकार बेहतर हो कि बजाये आंकड़ों को कम करके दिखाने के घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये। अपराधी को अपराधी मान कार्यवाही हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in