Categorized | लखनऊ.

बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाज सेविका स्व0 श्रीमती मुन्नी देवी

Posted on 26 February 2014 by admin

बाल्मीकि विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाज सेविका स्व0 श्रीमती मुन्नी देवी बाल्मीकि की जयन्ती एवं मुन्नी देवी बाल्मीकि की स्मृति में स्थापित विधालय का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटय अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया, जिसका उदघाटन लखनऊ नगर निगम के महापौर डां0 दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी बाल्मीकि एक आदर्श महिला थीं, जिन्होंने अपनी गरीबी मेें रहते हुए अपने बालपन से ही बाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने का जो सपना देखा था उसे उनके परिवार के लोगों ने साकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बाल्मीकि समाज को शिक्षा की ओर और अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे बढ़ते हुए सामाजिक समानता के क्षेत्र में वह अपनी भागीदारी निभाने में सक्षम हो सके।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डां0 रीता बहुगुणा जोशी-विधायक ने कहा कि दक्षिण एशिया में महिलाओं ने ही समाज सुधार एवं अन्य क्षेत्रों चाहे वह जातिवाद की लड़ार्इ हो या फिर लिंग-भेद की लड़ार्इ हो, में विशेष उल्लेखनीय भूमिका निभार्इ है। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जो समाज की लड़ार्इ को लड़ने में काम आती है। उन्होेंने कहा कि मुन्नी देवी जी ने अपने बच्चों को जो संस्कार दिये हैं, वह आज उनकी यादों को गौरवानिवत कर रहे हैं। उन्होंने विधालय के बच्चों विशेष तौर पर बालिकाओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की बालिकाओं की शिक्षा के बिना सम्भव नहीं है।
इस अवसर पर समाज सेविका की स्मृति में संचालित मुन्नी देवी बाल्मीकि स्मारक विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
समारोह में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री नसीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ की उपाध्यक्ष मन्नू सिंह, सुनीता रावत, विधालय के प्रधानाचाय्र प्रदीप गौड़, वंदना श्रीवास्तव, मंगल नेता, संजय पंडित, छेदी लाल, अंकित घावरी, मनीष नेता, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in