Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कोषागार के नये निदेशक श्री लोरिक यादव ने आज पद भार ग्रहण किया

Posted on 26 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कोषागार निदेशालय, लखनऊ में नये कोषागार निदेशक श्री लोरिक यादव ने आज पूर्वाहन में अपना पद भार ग्रहण किया। श्री लोरिक यादव वित्त एवं लेखा संवर्ग के 1978 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। आजमगढ़ निवासी श्री लोरिक यादव को वित्त विभाग के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है। श्री यादव एक योग्य, अनुभवी, मृदुभाषी, कर्मठ अधिकारी हैंं। इससे पूर्व श्री लोरिक यादव आगरा विकास प्राधिकरण आगरा में वित्त नियंत्रक के रूप में कार्यरत थे।
यह जानकारी अपर निदेशक कोषागार श्री रामचरित पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व निदेशक पेंशन श्री महेश कुमार अगिनहोत्री के पास उ0प्र0 कोषागार के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था। अब श्री लोरिक यादव की कोषागार निदेशक पद तैनाती की जा चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in