Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य

Posted on 26 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के उददेश्य से कल जंतर मंतर से चली समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्राओं मेेंं हजारों हजार नौजवानों की भागीदारी हो रही है। कल मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दिल्ली से लखनऊ के लिए साइकिल यात्रियों को रवाना किया था। 6 मार्च को लोहिया पार्क, गोमतीनगर में यात्रा का समापन होगा। लालशर्ट, हरी पैंट और लाल टोपी में साइकिल यात्रियों का जगह-जगह जनता ने स्वागत किया।
साइकिल यात्रियों का पहला जत्था, छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष       श्री सुनील यादव और श्री अभिषेक यादव के नेतृत्व में आज टप्पल पहुचा। इस यात्री दल में शामिल 200 साइकिल सवार नौजवान लगातार कल से साथ चल रहे हैं। दूसरे यात्री दल का नेतृत्व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी और श्री राहुल सिंह छात्र नेता कर रहे हैं। इस दल ने आज बुलन्दशहर में जगह-जगह रूककर समाजवादी सरकार की उपलबिधयां बतार्इ। साइकिल यात्रियों के तीसरे जत्थे का नेतृत्व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव कर रहे हैं। यह दल आज गजरौला में विश्राम करेगा।
साइकिल यात्रियों का दल पार्टी के गीत संगीत के साथ सरकार की उपलबिधया की पुसितकाएं भी जनता तक पहुचा रहा है। डा0 राजपाल कश्यप,     श्री नफीस अहमद, श्री राम सागर यादव और नर्इमुल हसन (सभी राज्यमंत्री स्तर) इन यात्रियों की अगि्रम व्यवस्था का काम सम्भाल रहे हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in