Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने साइकिल सवार समाजवादी युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा

Posted on 24 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों और उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन, घर-घर तक पहुचाने के लिए आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नर्इ दिल्ली के जंतर-मंतर से पार्टी का झण्डा दिखाकर दिल्ली से लखनऊ तक चलनेवाली साइकिल यात्रा को रवाना किया। यहां से चलकर यह साइकिल यात्रा 6 मार्च को लखनऊ में समाप्त होगी। लालशर्ट, हरी पैंट तथा लाल टोपी वाले हजारो नौजवानों का यह जोशीला रेला जब सड़को पर निकला तो चारों ओर समाजवादी रंगत का समां बंध गया। यहां ऐसा माहौल बना कि जैसे दिल्ली से ही दिल्ली फतह कर ली जाएगी। साइकिल यात्रियों के तीन जत्थो की रवानगी के समय कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने साइकिल सवार समाजवादी युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से जनता तक समाजवादी चिंतन और पार्टी के संदेश को पहुचाना है। पार्टी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतना है ताकि केन्द्र में समाजवादी सोच के तहत काम करनेवाली सरकार बने। केन्द्र में बननेवाली समाजवादी सरकार ही देश को आर्थिक, सामाजिक विकास की नर्इ मंजिलों तक ले जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों की कथनी-करनी में कभी भेद नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जनहित के ऐतिहासिक काम किए हैं लेकिन इनका यथोचित प्रचार नहीं हो रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार की नियत व दृढ़ संकल्प के चलते जन सामान्य में इसके प्रति गहरा विश्वास पैदा हुआ है जिसे बनाए रखना और मजबूत बनाना हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों, गरीबों, छात्रों, नौजवानों, अल्पसंख्यको और महिलाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक योजनाएं चलार्इ गर्इ है। अमीर व गरीब के बीच के फासले को कम करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेष सहायता दी गर्इ है।
श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में हमने नोएडा से आगरा तक साइकिल चलार्इ और प्रदेश में पूरी बहुमत की सरकार बनी। उन्होने कहा गांव-गरीब सर्वांगीण विकास कर हर प्रकार की सुविधा दिलाना और उनके भविष्य के सपनों को सरकार करना समाजवादियों एवं समाजवादी सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकता रही है।
श्री यादव ने समाजवादी सरकार की उपलबिधयों की चर्चा करते हुए कहा कि कृषि, ग्राम्य विकास, उधोग, सूचना प्रौधोगिकी, ऊर्जा, अवस्थापना, शिक्षा, समाज कल्याण आदि ़क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुर्इ है। लैपटाप वितरण, कन्या विधाधन, बेरोजगारी भत्ता, वूमेन पावर लाइन, हमारी बेटी उसका कल, राम मनोहर लोहिया समग्र विकास, जनेश्वर मिश्र ग्राम, लोहिया ग्रामीण आवास, ऋण माफी, मुफत सिंचार्इ, मुफत दवार्इ जैसी योजनाओं के उत्साहवर्धक परिणाम मिले है। उन्होने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिताने की अपील की।
समाजवादी साइकिल यात्रा का एक जत्था पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा श्री सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, टप्पल, वृन्दावन, सिकन्दरा, फिरोजाबाद, सिरसागंज, इटावा, अजीतमल, सिकन्दरा, भौती, नवाबगंज होते हुए लखनऊ पहुचेगा। समाजवादी साइकिल यात्रियों का दूसरा जत्था युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से दादरी, बुलन्दशहर, अलीगढ़, सिकन्दरराऊ,एटा, भोगांव, छिबरामऊ, कन्नौज, हरदोर्इ, संण्डीला, मलिहाबाद होते लखनऊ पहुचेगा। समाजवादी साइकिल यात्रियों का तीसरा जत्था छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष  श्री अतुल प्रधान, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव के नेतृत्व में नर्इ दिल्ली से हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, चन्दौसी, बदायू, बरेली, कटरा, शाहजहापुर, मैगलगंज, सीतापुर, इंटौजा होते हुए लोहिया पार्क लखनऊ पहुचेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in