Categorized | लखनऊ.

मध्य विधानसभा में महारैली को लेकर बैठक सम्पन्न

Posted on 22 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी मध्य विधानसभा की बैठक 02 मार्च की महारैली के सम्बन्ध में हरभजराम कृपा देवी ट्रस्ट अस्पताल में विधानसभा रैली संयोजक विधासागर गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में रैली प्रभारी व प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से रैली में लखनऊ महानगर 2 लाख की संख्या के लक्ष्य को पूरा करने के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना पूरा योगदान देना होगा। विधासागर गुप्ता ने 2 मार्च को होने वाली महारैली में कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा। नगर महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि यह रैली प्रदेश की राजनीतिक दशा और दिशा दोनो बदलेगी और उन्होने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि समाज के हर वर्ग, हर धर्म, पन्थ के लोगो को निमंत्रण कार्ड देकर रैली में शामिल होने का आग्रह करें। बैठक में प्रमुख रूप से व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता, पार्षद रजनीश गुप्ता, विनोद सिंघल, साकेत शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद रामकृष्ण यादव, मण्डल अध्यक्ष सुनील यादव, रामसेवक द्विवेदी, अजय सोनकर, नरेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र राजपूत, शिवशंकर शर्मा, गोपाल मिश्रा, विनय सिंह, अजय गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in