Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्र ने आज लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के शिवाजी मार्केट सी ब्लाक इनिदरा नगर से युवाओं

Posted on 22 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  विधायक कलराज मिश्र ने आज लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के शिवाजी मार्केट सी ब्लाक इनिदरा नगर से युवाओं की वाहन रैली को रवाना किया। इस मौके पर उपसिथत जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि  02 मार्च को लखनऊ में होने वाली विजय शंखनाद महारैली को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। हर जगह नमो- नमो की गूंज है। देश की जनता परिवर्तन चाहती है।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक पार्टी के अवध क्षेत्र प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन रैली इनिदरा नगर के शिवाजी मार्केट सी ब्लाक से बी ब्लाक चौराहा,आम्रपाली मार्केट,शालीमार चौराहा, अग्रवाल प्लाजा,आजाद मार्केट से होते हुए भूतनाथ बाजार तक गयी। कार्यकर्ताओं ने महारैली में आम जनता को आने का निमंत्रण पत्र भी बांटा। वाहन रैली मे मुख्य रूप से पार्टी के अवध क्षेत्र प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव,पूर्व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह,महानगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, संदीप पाठक,प्रभात श्रीवास्तव,वेद प्रकाश,अंकेश पाण्डेय,वृजेश सिंह,चिन्टू रावत,सत्य प्रकाश मिश्र आदि रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in