Categorized | लखनऊ.

इस्पात मंत्री . भारत सरकार उत्तपर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है

Posted on 22 February 2014 by admin

माननीय इस्‍पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए कहाए श्भारत सरकार उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।श् सम्मेलन का विषय था ष्भारत में इस्‍पात की मांगरू उपभोक्‍ता का परिप्रेक्ष्यष्। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने उद्योग जगत के विशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया।
इस विषय पर विस्‍तार से बोलते हुए माननीय इस्‍पात मंत्री ने कहाए ष् ग्रामीण उपभोक्ताओं को इस्‍पात की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सेल और आरआईएनएल जैसी कंपनियों ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में क्रमशरू 521 और 100 से भी ज्‍यादा ग्रामीण डीलरों की नियुक्ति की है।श् उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत वृद्धि के मामले में दुनिया में शीर्ष दस इस्‍पात उत्पादक देशों में दूसरा सबसे अच्छा और 2013.14 के दौरान इस्‍पात का शुद्ध निर्यातक बन चुका है।
अपने संबोधन के दौरान माननीय इस्‍पात मंत्री जी ने ग्रामीण बाजारों में मांगए लॉजिस्टिक्‍स और नई तकनीक को अपनाने जैसे विषयों पर भी बात की। उन्होंने सम्‍मेलन आयोजित करने और देश की प्रगति में उद्योग के योगदान को सम्मान देने के लिए सीआईआई को बधाई दी।
यह उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य में औद्योगिक गतिविधियों में धीमी वृद्धि को ध्‍यान में रखते हुएए भारत सरकार ने इस्पात की मांग और विकास को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। माननीय इस्‍पात मंत्रीए श्री बेनी प्रसाद वर्मा के सक्रिय नेतृत्व में इस्पात प्रसंस्करण इकाइयां ;ैच्न्ेद्ध  गोण्‍डाए झांसीए बाराबंकीए कैसरगंजए बहराइचए मिर्जापुरए हरदोईए लखीमपुर और अंबेडकर नगर जैसेए राज्य के दूरदराज इलाकों में लगाए गए हैं । इसके अतिरिक्‍तए अपनी तरह का एक फोर्ज्‍ड व्‍हील प्‍लांट भी रायबरेली में लगने जा रहा है और 500 मेगावॉट का एक बिजली संयंत्र जगदीशपुर और एक गोण्‍डा में लगाया जा रहा है। ये इकाइयां औद्योगिक उपभोक्‍ताओं और बड़े पैमाने पर जनता को इस्‍पात उत्पादों की विशिष्ट किस्मों की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करेगी ।
इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिवए श्री एस अब्बासीए सेल अध्यक्षए श्री सीण् एसण् वर्माए राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकए श्री पीण् मधुसूदन और इस्पात मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित  सीआईआई और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in