Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने ‘नया दौर के विकास विशेषांक का विमोचन किया

Posted on 22 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उदर्भाषा व साहित्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के अर्थिक, शैक्षिक एवं समाजिक विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हंै। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का फायदा अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री आज यहां विधान भवन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की उदर्ू पत्रिका ‘नया दौर के विकास विशेषांक के विमोचन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि अदीब व शायर समाज की समस्याओं को उजागर करतें है और अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द का वातावरण तैयार करते है। यही वजह है कि समाजवादी सरकार इस प्रबुद्ध वर्ग को तरज़ीह देती है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस विशेषांक की सामग्री से अल्पसंख्यक वर्ग को प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समग्र रूप से प्राप्त होगी।
श्री यादव ने कहा कि ‘नया दौर को पूरे देश ही नही बलिक विदेशों में भी उदर्ू प्रेमी पढ़ते है। उन्होंने ‘नया दौर पत्रिका के 67 वषोर्ं के कामयाब सफर की चर्चा करते हुए भरोसा जताया कि ‘नया दौर का यह तरिक्कयात नम्बर उदर्ू पाठकोंं के लिए उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने पत्रिका से जुडे़ सभी लोगों को बधार्इ एवं शुभकामनायें दीं।
नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां ने पत्रिका के पूर्व प्रकाशित विशेषांकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये सभी विशेषांक एक दस्तावेज़ की हैसियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका पर शोध भी किया गया तथा शोध ग्रंथ भी प्रकाशित हुआ।
ज्ञातव्य है कि नया दौर ने करीब एक सौ से अधिक विशेषांक प्रकाशित किए हैं। इनमें आजादी विशेषांक, मुंशी नवल किशोर,बहादुर शाह जफर, खुस़रो,दया नारायण निगम, ग़ालिब, फिराक गोरखपुरी, अवध, निस्फसदी, कैफी, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, सहाफत, इंकलाब 1857, डायमण्ड जुबली, कुर्अतुल एैन हैदर, मीर तकी मीर, इरफान सिददीकी, शकील बदायूनी और मजाज जैसे विशेषांक महत्वपूर्ण हैं।
तरकिकयात विशेषांक में वर्तमान सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित लेख प्रकाशित किए गये हैं, जो नि:सन्देह आम लोगों के अलावा बुद्धिजीवियों को भी अपनी तव्वजो का मरकज़ बनायेगा।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, लोक निर्माण मंत्री श्री शिव पाल सिंह यादव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल एवं पत्रिका के सम्पादक डा. वजा़हत हुसैन रिज़वी भी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in