Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए

Posted on 22 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए है कि यूनीक आइडेनिटटीफिकेशन अथारिटी आफ इणिडया (न्प्क्।प्) द्वारा 05 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेश के समस्त नागरिकों का आधार कार्ड सुगमता से बनवाने का कार्य आगामी मार्च 2015 तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आमनागरिकों को लाभानिवत कराने हेतु प्रदेश में लगभग 10 हजार स्थायी पंजीकरण केन्द्र खोले जायें। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों को जनपदों में खोलने हेतु सम्बनिधत जिलाधिकारी स्थान चिनिहत कर खुलवाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त रजिस्ट्रार तथा जनपद स्तर पर जिलाधिकारी  संयुक्त रजिस्ट्रार नामित होंगे। उन्होंने कहा कि सम्बनिधत विभाग द्वारा नामित अशासकीय रजिस्ट्रार अपने पंजीकरण कार्यों का पूर्ण विवरण अपने प्रतिनिधि के माध्यम से शासकीय रजिस्ट्रार एवं संयुक्त रजिस्ट्रार को उपलब्ध करायेंगे ताकि कोर्इ भी व्यकित इस अभियान में आधार कार्ड बनवाने से छूटने न पायें ।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आधार कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनवाने के अभियान हेतु जनपदवार एवं माहवार लक्ष्य निर्धारित कर विस्तृत आवश्यक निर्देश आगामी 15 दिन के अन्दर अवश्य निर्गत कर दिये जायं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनवाने हेतु खोले जाने वाले पंजीकरण केन्द्रों के लिए उपयुक्त शासकीय भवनों का उपयोग किया जाय ताकि आम नागरिकोें को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन, श्री संजीव कुमार मित्तल, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अरूण सिंघल, प्रमुख सचिव खाध एवं रसद श्री दीपक त्रिवेदी, खाध आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री हीरालाल गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in