Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की यातायात व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के उददेश्य से 34 करोड़ 42 लाख 72 हजार रुपये से अधिक धनराशि स्वीकृत

Posted on 22 February 2014 by admin

प्रदेश की यातायात व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के उददेश्य से शासन द्वारा 34 करोड़ 42 लाख 72 हजार रुपये से अधिक धनराशि स्वीकृत की गयी है। यह धनराशि नये यातायात उपकरणों की खरीद व पुरानें उपकरणों की मरम्मत आदि पर व्यय की जायेगी।
प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए आज यहां बताया है कि प्रत्येक आर्इ0जी0 जोन को 4-4 करोड़ रूपये दिये गये है। आर्इ0जी0 जोन अपनी जोन के अन्तर्गत आने वाले जनपदों को आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु उपकरण व संसाधन उपलब्ध करायेंगे। प्रत्येक जोनल पुलिस महानिरीक्षक अपने-अपने जोन के परिक्षेत्रीय डीआर्इजी और वरिष्ठपुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपदों से सम्पर्क करके यातायात सुधार की योजनायें तैयार कराकर उन्हें लागू करेंगे ताकि प्रदेश की यातायात व्यवस्था में सुधार हो और जनता में यातायात व्यवस्था सुधार का एक अच्छा संदेश जाय।
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि प्रदेश के ऐसे जिले जहा नगर निगम हैं वहा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकपुलिस अधीक्षकों को यातायात उपकरणों की खरीद हेतु लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर व झांसी को रू0 15-15 लाख तथा जनपद गाजियाबाद को यातायात सुधार के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किये गये है। सभी जिलों को उनकी मांग के अनुरूप पुराने यातायात उपकरणों की मरम्मत हेतु 20 लाख रुपये प्रदान किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in