Categorized | लखनऊ.

लखनऊ की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जाय -प्रमुख सचिव गृह

Posted on 22 February 2014 by admin

लखनऊ जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये जाने हेतु नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की उपसिथति सुनिशिचत किये जाने तथा दोपहिया वाहनों की आकसिमक चेकिंग के निर्देश दिये गये है।
प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ श्री प्रवीन कुमार को अपने कार्यालय में बुलाकर राजधानी की अपराध सिथति एवं कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिये। उन्होंने जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बढ़ाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने के लिए कहा है। इस कार्य के लिए लखनऊ पुलिस को आवश्यकतानुसार और अधिक संसाधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि चेन स्नैचिंग, ब्रीफकेश छीनने आदि जैसी छोटी-छोटी घटनायें मोटर साइकिल, स्कूटर सवार दोपहिया वाहनों से अधिक किये जाने की जानकारी हाल ही में प्रकाश में आयीं है। प्रमुख सचिव गृह ने यह भी निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर इनकी रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही सुनिशिचत की जाय। साथ ही अन्य अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाने एवं पूर्व घटित अपराधों के शीघ्र पर्दाफाश किये जाने के भी निर्देश दिये गये है।
प्रमुख सचिव गृह ने जनता से भी अपील की है कि वह पुलिस चेकिंग के दौरान धैर्य व संयम बनाये रखते हुए पुलिस को वांछनीय सहयोग प्रदान करेंं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in