Categorized | Latest news, लखनऊ.

इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं नेता सदन श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सैय्यद कासिम हसन जी राजनैतिक रूप से सक्रिय रहने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में भी लगे रहे।

Posted on 21 February 2014 by admin

cm-photo-15

उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज स्व0 सैय्यद कासिम हसन तथा स्व0 दीपक कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दोनों सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गर्इ। दोनों विधायक वर्तमान विधान सभा के सदस्य थे। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि स्व0 सैय्यद कासिम हसन ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया था। इसी प्रकार श्री दीपक कुमार गरीबों, वंचितों और पिछड़ी जातियों में चेतना जागृत करने एवं इन्हें राजनैतिक रूप से एक करने के लिए आजीवन कार्य करते रहे। उन्होंने दोनों सदस्यों की मृत्यु को विधान सभा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं नेता सदन श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सैय्यद कासिम हसन जी राजनैतिक रूप से सक्रिय रहने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में भी लगे रहे। उन्होंने अपने क्षेत्र में उस समय स्कूल की स्थापना की, जब क्षेत्र में कोर्इ विधालय नहीं था। उन्होंने कहा कि श्री हसन शिक्षा के महत्व को भली प्रकार से समझते थे। वे समाज के सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय थे। श्री हसन प्रजातांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे। इसीलिए इन्हें आपातकाल में जेल में बंद रहना पड़ा।
स्व0 दीपक कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी असामयिक मृत्यु से समाजवादी विचारधारा को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्री दीपक कुमार ने समाज के पिछड़े वर्गों को राजनैतिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संगठित किया। यदि वे जिंदा रहते तो निशिचत रूप से समाज को आगे ले जाने का कार्य करते। वे एक संवेदनशील और जनता की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रुख रखने वाले जनप्रतिनिधि थे।
इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के श्री सतीश महाना, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के श्री अनुग्रह नारायण सिंह तथा राष्ट्रीय लोकदल के श्री दलबीर सिंह ने भी दिवंगत विधायकों को अपनी-अपनी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान विधान सभा में फतेहपुर, सदर का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री हसन का देहांत 30 दिसम्बर, 2013 को हो गया था। उनका जन्म 09 सितम्बर, 1942 को जनपद फतेहपुर में हुआ था। जबकि उन्नाव विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक श्री दीपक कुमार का देहांत 24 जनवरी, 2014 को हुआ था। श्री दीपक 04 अक्टूबर, 1966 को जनपद कानपुर में पैदा हुए थे।

cmphoto-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in