Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन

Posted on 21 February 2014 by admin

प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदावधि की समापित के कारण उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन किया गया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव श्रम, श्री शैलेश कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री चौधरी रामबाबू यादव को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। परिषद के पदेन सदस्य सचिव, श्रम कल्याण आयुक्तश्रम आयुक्त होंगे।
श्री शैलेश कृष्ण ने बताया कि श्री सतीश मेहता, महामंत्री इण्टक, बरेली, श्री दौलत राम, महामंत्री सी0आर्इ0टी0यू0, कानपुर, एवं श्री नुरुल ऐन खान, पूर्व उपाध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा, लखनऊ श्रमिक प्रतिनिधि के रूप में परिषद के सदस्य बनाये गये हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि श्री आर0के0 जैन, सेक्रेटरी, वेस्टर्न उत्तर प्रदेश चैम्बर आफ कामर्स, मेरठ, श्री एल0के0 झुनझुनवाला, लखनऊ तथा श्री महताब आलम, प्रोपाइटर शालू इण्टरनेशनल, कानपुर को परिषद में सेवायोजक के प्रतिनिधि के रूप में परिषद के सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
प्रमुख सचिव ने बताया कि श्री राजाराम यादव कानपुर, श्रीमती सरोज शर्मा, फिरोजाबाद को स्वतंत्र प्रतिनिधि के रूप में परिषद में सदस्य बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in