Categorized | लखनऊ.

इलाहाबाद में गत वर्ष सम्पन्न प्रयाग कुंभ-2013 के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0′ आस्था एवं आध्यातिमकता का महापर्व महाकुंभ 2013 नाम से

Posted on 20 February 2014 by admin

इलाहाबाद में गत वर्ष सम्पन्न प्रयाग कुंभ-2013 के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0′ आस्था एवं आध्यातिमकता का महापर्व महाकुंभ 2013 नाम से प्रकाशित हिन्दी काफीटेबल बुक को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्Ñष्ट प्रकाशन (हिन्दी) के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 से पुरस्Ñत किया गया है।
सूचना विभाग, उ0प्र0 के कुंभ काफीटेबल बुक को यह पुरस्कार कल दिनांक 18 फरवरी 2014 को नर्इ दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री शशि थरूर द्वारा तत्कालीन मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री देवेश चतुर्वेदी को दिया गया। श्री चतुर्वेदी जो मौजूदा समय में शासन में प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर कार्यरत हैं ने उत्Ñष्ट प्रकाशन के लिए भारत सरकार से प्राप्त ‘अतुल्य ! भारत ट्राफी (राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 उत्Ñष्ट प्रकाशन-हिन्दी आस्था और आध्यातिमकता का महापर्व महाकुंभ 2013 सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश ) निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्त्ल की तरफ से प्राप्त की और आज उन्हें सूचना विभाग में सौंपी।
राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 के अन्तर्गत उत्Ñष्ट प्रकाशन हिन्दी के लिए सचिव, पर्यटन मंत्रालय श्री परवेज़ दीवान द्वारा हस्ताक्षरित गोल्डन सार्इटेशन प्लेट भी निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल के लिए भेजी गयी है।
उल्लेखनीय है कि कुम्भ 2013 के अवसर पर कुंभ से जुड़ी विभिन्न कथाओं, संस्मरणों के साथ ही अदभुत छायाचित्रों को संजोते हुये लगभग 150 पृष्ठ की काफीटेबल बुक का प्रकाशन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया था। इस काफीटेबल बुक का प्रकाशन निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल के अतिरिक्त, अपर निदेशक सूचना डा0 अनिल कुमार, उप निदेशक सूचना सैययद अमजद हुसैन और संपादक डा0 संजय राय के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री प्रकाश सिंह एवं पवन कुमार तथा लेखक डा0 राम सिंह यादव, डा0 ओमप्रकाश भारती एवं श्री उपेन्द्र कुमार द्वारा तैयार किया गया है। इसके प्रकाशन में जामिया मिलिया इस्लामिया के ख्वाजा चेयर के चेयरमैन प्रो0 मोहम्मद हाशिम कुरैशी द्वारा विशेष सम्पादकीय सहयोग किया गया है। इस पुस्तक में कुंभ-2013 प्रयाग के लगभग 150 जीवंत चित्र हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in