Categorized | लखनऊ.

23 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण

Posted on 20 February 2014 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.02.2014 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 की तैयारियों की समीक्षा व जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशोंनियमों आदि से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सभा कक्ष में एक बैठकप्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण सत्र में 23 जनपदों यथा-आजमगढ़, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, भदोही, फैजाबाद आदि के जिला निर्वाचन अधिकारीरिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में भारत निर्वाचन आयोग में प्रशिक्षित स्टेट लेविल मास्टर टे्रनर एवं सेवानिवृत्त आर्इएएस अधिकारी सर्व श्री मधुकर द्विवेदी, श्री आर0एन0सिंह व श्री मधुसूदन रायजादा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त बैठक के द्वितीय सत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियोंरिटर्निंग आफिसर के साथ निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों यथा-सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीयराज्यीय राजनैतिक दलों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधियों को राजनैतिक दलों से सम्बनिधत आयोग के निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराने, जनपद का डिस्ट्रीक्ट इलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों के निर्धारण, र्इ0वी0एम0 की आवश्यकता का आंकलन, जनपद में हल्केभारी वाहनों की उपलब्धता, बीडियोकैमरों की उपलब्धता तथा जनपद वोटर हेल्प लार्इन की स्थापना से सम्बनिधत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in