Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की संस्कृति व पर्यटन विकास हेतु प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग निर्बाध व सकुशल सम्पादित कराने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिशिचत की जायेगी

Posted on 20 February 2014 by admin

प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा उनके निर्माता निर्देशकों में विश्वास की भावना बढ़ाने के उददेश्य से राज्य सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी।
इससे राज्य में संस्कृति व पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर शूटिंग से ऐसे स्थलों के भ्रमण के लिए प्रेरित होंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए आज यहां बताया है कि प्रदेश में फिल्म शूटिंग के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी मण्डलायुक्तों, जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को शासन द्वारा आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में की जाने वाली फिल्मों की शूटिंग निर्बाध एवं सकुशल सम्पादित कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिशिचत की जाए, ताकि भविष्य में फिल्मों की शूटिंग करने हेतु निर्माता निर्देशक प्रोत्साहित हों।
प्राय: यह देखा गया है कि फिल्म शूटिंग के दौरान शूटिंग स्थलों पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है, जिससे नगरीय क्षेत्राें में यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यातायात की व्यवस्था को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फिल्म शूटिंग के दौरान शूटिंग के कलाकारों, जनसामान्य को यातायात सम्बन्धी कोर्इ असुविधा न होने पाए।
शासन द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के सम्बन्ध में निर्माता निर्देशकों से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर प्राथमिकता पर विचार करते हुए शूटिंग स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिशिचत किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in