Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था का खामियाजा छात्राओं को अस्मत लुटाकर चुकाना पड़ रहा है।

Posted on 20 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था का खामियाजा छात्राओं को अस्मत लुटाकर चुकाना पड़ रहा है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक् ने कुण्डा(प्रतापगढ़) तथा करतल कस्बा(नरैनी बांदा) की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि आखिर शोहदो के आतंक से मुकित के लिए बनायी जा रही सरकार की योजनाए कामयाब क्यो नही हो रही है। अराजक हो रहे वर्ग के लोगों पर कठोर कार्यवाही में रोड़ा कौन बन रहा है।
उन्होने कहा कि अभी 6 माह पहले कवाल के बवाल से उपजे असंतोष की आग के कारण जो घटनाएं हुर्इ। उनसे प्रदेश शर्मशार हुआ। अब जो घटनाएं छेड़छाड, चलती कार में गैंगरेप, शाहदो के आतंक से परेशान सुसार्इट की हो रही है। उनमें कठोर कार्यवाही नही होने से लगातार जनाक्रोश पनप रहा है। अभी पिछले दिनों बुलन्दशहर मे र्इट भठठे पर काम करने वाली महिला के साथ मालिक ने दुराचार किया किन्तु जब शिकायत की बात की तो दरिंदगी का इंतहा करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। इसी तरह बहराइच में 14 वर्षीय बालिका के साथ नशे का इंजेक्शन लगा-लगा दरिंदे दुराचार करते रहे। थाने में प्राथमिकी तक नही दर्ज हुर्इ।
श्री पाठक ने कहा कि करतल कस्बे में दिनेश गुप्ता के परिजन दहशत में है। शोहदे के आतंक की वजह से सुसार्इट कि इस घटना के कारण कस्बे में भी तनाव व्याप्त है। पीडि़त परिवार के लोगों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होने कहा कि उन्हे शस्त्र लाइसेन्स भी प्रथमिकता पर दिये जाये। साथ ही घटना के विरोध में शानित मार्च पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए श्री पाठक ने कहा कि शानित बहाली के लिए निष्पक्ष हो पुलिस काम करने की बजाय निरीहों पर तो कहर बन कर टुटती है किन्तु यही जाबांजी वह अराजक हो रहे लोगो पर करती तो शायद राज्य की कानून व्यवस्था का हाल यह नही होता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in