Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नेपाल यात्रा पर गए प्रतिनिधिमण्डल की आज शाम लखनऊ वापसी के बाद प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि-

Posted on 19 February 2014 by admin

nepal

17-18 फरवरी,2014 को नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पूर्ण सदभावना और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुर्इ। प्रतिनिधिमण्डल ने नेपाल के राष्ट्रपति श्री राम बरन यादव तथा प्रधानमंत्री श्री सुशील कुमार कोर्इराला से भेंट की और पारस्परिक हितों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्यमंत्री जी के अतिरिक्त विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, लोक निर्माण एवं सिंचार्इ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ प्रतिनिधिमण्डल ने नेपाल की राजधानी काठमांडो के मुख्यालय सिंह दरबार में 17 फरवरी,2014 को प्रधानमंत्री श्री सुशील कुमार कोर्इराला से भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने श्री कोइराला को प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचन के लिए बधार्इ दी। श्री कोर्इराला ने देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था की सफलता और नेपाल में विकास की धारा को गति देने संबंधी अपनी चिन्ता तथा संकल्प को जताया। उन्होने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए उनके साथ 5-कालिदास मार्ग पर नेपाल चुनाव पूर्व भेंट का स्मरण किया।
18 फरवरी,2014 को श्री अखिलेश यादव के साथ प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रपति महामहिम श्री राम बरन यादव से भेंट की। राष्ट्रपति महोदय ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रति शुभकामना जतार्इ और आशा व्यक्त की कि नेपाल तथा उत्तर प्रदेश के रिश्ते प्रगाढ़ होगें। उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव का कुशल क्षेम पूछा और उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया।
महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ वार्ता में दोनों पक्षों द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमाएं परस्पर मिलती है। सीमा पर सदभावपूर्ण शांति बनी रहे यह दोनो के हित में हैं। उनके बीच सांस्कृतिक, धार्मिक तथा सामाजिक रिश्ते हैं। लोकतंत्र की सफलता के लिए दोनो ही संघर्शशील रहे है।  सीमा पर सड़को के विकास से व्यापार, पर्यटन और आवागमन में सुविधा होगी। बांध और विधुत क्षेत्र में परस्पर सहयोग दोनो के लिए लाभकारी होगा। प्रतिनिधिमण्डल के साथ वार्ता में शिक्षा के विकास से दोनों और बच्चों के भविष्य के उज्जवल होने की उम्मीदें जतार्इ गर्इ और इसमें सहयोग की सम्भावनाओं पर प्रारमिभक चर्चा हुर्इ।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेपाल में संविधान लागू हो और सरकार सुचारू रूप से चले, विकास की गति तेज हो, यह उनकी शुभकामना है। रोजगार, शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमण्डल से नेपाल यात्रा के दौरान तरार्इ मधेश सदभावना पार्टी के अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, सासद, मधेशिया समाज के नेता श्री कृष्ण यादव, चित्रलेखा (सासद) रामबाबू दास तथा वीरेन्द्र मिश्र और मधेश नागरिक समाज के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री डा0 डम्बर नारायण यादव आदि ने भी भेंट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in