Categorized | लखनऊ.

18 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण

Posted on 19 February 2014 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.02.2014 को जिला निर्वाचन अधिकारियों को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 की तैयारियों की समीक्षा एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशोंनियमों आदि से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सभा कक्ष में एक बैठक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण सत्र में 18 जनपदों  यथा-फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, गौतमबुद्वनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर आदि के जिला निर्वाचन अधिकारीरिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में  भारत निर्वाचन आयोग में प्रशिक्षित स्टेट लेविल मास्टर ट्रेनर एवं सेवा निवृत्त आर्इएएस अधिकारी सर्व श्री मधुकर द्विवेदी, श्री आर0एन0 सिंह व श्री मधुसूदन रायजादा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त बैठक द्वितीय सत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियोंरिटर्निंग आफिसर के साथ निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों यथा-सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीयराज्यीय राजनैतिक दलों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधियों को राजनैतिक दलों से सम्बनिधत आयोग के निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराने, जनपद का डिस्ट्रक्ट इलेक्शन मैनेजमन्ट प्लान, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों के निर्धारण, र्इ0वी0एम0 की आवश्यकता का आंकलन, जनपद में हल्के भारी वाहनों की उपलब्धता, वीडियोंकैमरों की उपलब्धता तथा जनपद वोटर हेल्प लाइन की स्थापना से सम्बनिधत कार्यों की समीक्षा की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in