Categorized | लखनऊ.

पुलिस भवन के निर्माण हेतु प्रथम चरण में दिये गये 47.50 करोड रूपये

Posted on 19 February 2014 by admin

शासन द्वारा लखनऊ में बहुमंजिला पुलिस भवन बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गर्इ है। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार योजना के सेक्टर-7 में इसका निर्माण कराया जायेगा। इस भवन के लिए भूमि खरीदने हेतु 63 करोड़ 5 हजार रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृति  प्रदान की गर्इ है, जिससे 10 एकड़ जमीन खरीदी जायेगी।
प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस भवन में एक ही स्थान पर पुलिस की विभिन्न शाखाओं के स्थापित होने से पुलिस की विभिन्न शाखाओं को आपस में सूचनाओं के आदान-प्रदान में तीव्रता आयेगी और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। उन्होने बताया कि पुलिस भवन के निर्माणार्थ शासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से धन का आवंटन किया जायेगा। प्रथम चरण में 47.50 करोड रू0 की धनराशि शासन द्वारा प्रदान की गयी है।
पुलिस भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं कार्यालयों यथा पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, रूल्स एवं मैनुअल, पी0ए0सी0 मुख्यालय, पीएसी मध्य एवं पूर्वी जोन, प्रशिक्षण निदेशालय, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, यातायात, एस0आर्इ0टी0, फायर सर्विस, विशेष जांच, रेलवे, मानवाधिकार, तकनीकी सेवायें, आर्थिक अपराध अनुसंधान, सहकारिता, अभियोजन, एस0सी0आर0बी0, खाध प्रकोष्ठ, विशेष सुरक्षा वाहिनी, सी0आर्इ0डी0 एवं सुरक्षा मुख्यालय आदि के कार्यालयों को स्थापित कराया जायेगा।
पुलिस भवन के निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से सिगनेचर विलिडंग अथवा विशिष्ट भवन के रूप में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उच्च स्तरीय पुलिस भवन के निर्माण सिगनेचर विलिडंग हेतु वास्तुविद ”मेसर्स स्टुप कन्सल्टेंटस प्रा0 लि0, नवी मुम्बर्इ को चयनित किये जाने का भी निर्णय लिया गया है। चयनित वास्तुविद द्वारा पुलिस भवन का डिजाइन (एनिमेशन) प्रस्तुत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in