Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में आज तय होगी चुनावों की रणनीति

Posted on 19 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी लखनऊ मध्य क्षेत्र के कार्यकताओं का एक विशाल सम्मेलन 19 फरवरी को 11 बजे नाटय कला केन्द्र में होगा। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने दी।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यकताओं के विशाल सम्मेलन में मध्य क्षेत्र एवं सभी वार्डों की कमेटी, पोलिंग बूथ इचार्ज, पार्षद सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा प्रमुख नेता शामिल होगें।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि मध्य विधान सभा के सम्मेलन में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जन जन तक पहुचाने के लिए अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया जायेगा।
स्पा विधायक ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में अगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विचार किया जायेगा तथा मध्य क्षेत्र में व्यापक जन सम्पर्क अभियान को अनितम रूप दिया जायेगा।
श्री मेहरोत्रा ने मध्य क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकताओं से 19 फरवरी को 11 बजे नाटय कला केन्द्र निकट सिविल कोर्ट में आने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in