Categorized | लखनऊ.

जनगणना आयुक्त उ0प्र0 से जनगणना के कार्यो में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग-भाजपा

Posted on 18 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जनगणना आयुक्त उ0प्र0 से जनगणना के कार्यो में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। पार्टी के अवध क्षेत्र प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव ने आज सोमवार को कहा कि एन0पी0आर0 शिविरों से जानकारी मिल रही है, कि अधिकतर लोगों के नाम जनगणना सूची में नहीं हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि जनगणना कर्मियों द्वारा जनगणना सम्बंधी रिकार्ड कम्प्यूटर में दर्ज भी नहीं कराया गया।
श्री श्रीवास्तव ने राजधानी लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में वर्धमान इण्टर कालेज में लगे एन0पी0आर0 शिविर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि सी-14371 से सी-143712 इनिदरानगर एवं इसके आसपास के मकानों की जनगणना पूर्व में की गयी थी। जनगणना कर्मी द्वारा वहां के नागरिकों को प्रापित रसीद भी दी गयी । जिस पर ब्लाक नं0-461 अंकित है। शिविर में जानकारी करने पर पता चला कि ब्लाक नं0-461 के रिकार्ड जनगणना कर्मियों द्वारा कम्प्यूटर में दर्ज नहीं कराया गया। इनकी लापरवाही के कारण लोगों को एन0पी0आर0 शिविर से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि यह पुख्ता प्रमाण है, कि जनगणना कर्मचारियों ने लापरवाहीं बरती । उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण होता है। एन0पी0आर0 शिविरों से जनगणना में लगें कर्मचारियों की पोल खुली।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in