Categorized | लखनऊ.

प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 22 एवं 23 फरवरी 2014 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित की जायेगी।

Posted on 18 February 2014 by admin

प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 22 एवं 23 फरवरी 2014 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी आम जतना के अवलोकनार्थ 22 फरवरी को सायं 3:00 बजे से खुलेगी।
पुष्प प्रदर्शनी के अवैतनिक सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि आम जनता के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश शुल्क 5.00 रुपया निर्धारित है तथा 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को रियायत देते हुये विशेष आकर्षण के रूप में 100 स्कूली बच्चों के एक समूह पर मात्र 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
श्री सिंह ने प्रदर्शनी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि 21 फरवरी को प्रात: 8:00 बजे से 10:00 तक गमलों में लगे सभी प्रकार के पौधों का पंजीकरण तथा पूर्वान्ह 11:00 बजे से निर्णयकों द्वारा पौधों का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को प्रात: 8:00 बजे से 10:00 बजे तक गमलों के पौधों के अतिरिक्त सभी नमूनों को प्रतियोगी कार्ड के साथ प्रदर्शनी स्थल पर निर्देशित स्थान पर सजाना होगा। प्रात: 10:30 बजे से निर्णयकों द्वारा नमूनों की जांच तथा सांय 2:30 बजे से निर्णयकों द्वारा शादी के मण्डप सजावट की जजिंग तथा फोटो प्रदर्शनी की जांच की जायेगी। सायं 3:00 बजे प्रदर्शनी का उदघाटन तथा सायं 3:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रदर्शनी जनता के लिए खुली रहेगी। 23 फरवरी को प्रात: 8:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक प्रदर्शनी जनता के लिये खुली रहेगी। सायं 4:00 बजे सेे विजेताओं को पुरूस्कार वितरण होगा। 24 फरवरी को प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्रदर्शनी में आये हुए नमूनों को लौटाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in