Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 18 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि केन्द्रीय वित्तमंत्री श्री पी0 चिदंबरम ने अपना अंतरिम बजट पेश कर देशवासियों की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। इस बजट से आम आदमी का कोर्इ भला होनेवाला नहीं हैं। मंहगार्इ, बेकारी और भ्रष्टाचार में संलिप्त केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने अपने विदार्इ वर्ष में लोकसभा चुनाव को दृषिट में रखते हुए कथित उपलबिधयों के लिए अपनी पीठ खुद थपथपार्इ है और जनता को लालीपाप दिया हैं। इस बजट से न तो गरीब की जिन्दगी में कोर्इ बदलाव आएगा और नहीं यह देष महाशकितयों की पंकित में बैठने की ताकत जुटा पाएगा।
चुनाव पूर्व बजट पेश कर कांग्रेस ने यह दिखावा किया है कि वह आम आदमी के साथ हैं जबकि खाध मंहगार्इ, महंगे परिवहन और किसान की परेशानियों में इस बजट से कोर्इ राहत नहीं  मिलनेवाली है। सरकारी नीतियों से अर्थव्यवस्था चौपट हुर्इ है। कारखाने बंद हो रहे हैं, नौकरियां घट रही है, उधोगों में मंदी की सिथति है फिर भी वित्तमंत्री विकास की हवार्इ फुलझडि़यां छोड़ते नजर आए हैं। 4500 करोड़ डालर का बजट घाटा देकर कांग्रेस सरकार चुनाव बाद आनेवाली सरकार के लिए सिरदर्द छोड़ जाएगी।
वित्तमंत्री श्री चिदंबरम ने छोटी कार, बाइक, देशी मोबाइल सेट, फ्रिज, टीवी, साबुन, डिश टीवी सस्ता कर जनता को भरमाने का काम किया है। रक्षा क्षेत्र में सेना की जरूरतों की उपेक्षा की गर्इ है। इन्कमटैक्स की दरों में बदलाव अपेक्षित था किन्तु वित्तमंत्री जी इसे टाल गए। आर्थिक दृषिट से सुधारों के मामले में केन्द्र की उदासीनता आगे काफी भारी पड़ेगी।
केन्द्रीय बजट मेें किसान, नौजवान और मुसलमान तीनों की उपेक्षा की गर्इ है। छिटपुट रियायतों या बजटीय अनुदानों से किसी का भला होनेवाला नहीं है। देष में बढ़ता जनाक्रोश कांग्रेस के लोकलुभावन वायदों से ठंडा होनेवाला नहीं है। सबिसडी लुटाकर या छोटीमोटी रियायतें देकर अब जनता को बरगलाया नहीं जा सकता है। इस बजट में सिवाय सियासी दांवपेच के और कुछ भी नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in