Categorized | लखनऊ.

मध्यान्ह भोजन रसोइया मजदूर संघ उ0प्र0 की प्रदेश अध्यक्ष कन्यावती वर्मा की अध्यक्षता में

Posted on 17 February 2014 by admin

मध्यान्ह भोजन रसोइया मजदूर संघ उ0प्र0 की प्रदेश अध्यक्ष कन्यावती वर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 12 फरवरी से लगातार 24 घण्टे का अनिशिचत कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। रसोइया मजदूरों के हो रहे शोषण के विरूद्ध यह धरना प्रदर्शन तबतक चलता रहेगा जबतक की सरकार द्वारा लिखित रूप से मांगे नही मानी जाएंगी। इस धरना प्रदर्शन से उत्साहित होकर रसोइया मजदूरों के अन्य संगठन भी लगातार आकर धरना देने का प्रयास कर रहे हैं एवं मध्यान्ह भोजन रसोइया मजदूर संघ उ0प्र0 के कार्यकर्ता एवं सदस्य अन्य मण्डल एवं जिलों से जल्द ही धरना में शामिल होंगे और अपनी मांगो को सरकार से मनवाने तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
मध्यान्ह भोजन रसोइया मजदूर संघ उ0प्र0 का एक प्रतिनिधि मण्डल आज प्रदेश अध्यक्ष कन्यावती वर्मा की अध्यक्षता में निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण से मिलेगा और अपने विकल्पसुझावमांगो को देगा।
चूंकि मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की बैठक दिनांक 18 फरवरी को होनी है और उसी में उपरोक्त सुझावों, विकल्पों पर विचार किया जाएगा इसलिए जबतक रसोइया मजदूरों के सुझावो, विकल्पो को माना नही जाएगा तबतक रसोइया मजदूर (24 घण्टे) अनिशिचत कालीन धरना प्रदर्शन करता रहेगा और दिनांक       19.02.2014 को धरना स्थल पर ही अपनी आगे की रणनीति बनाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in