Categorized | लखनऊ.

परमश्रद्वेय पू0भन्ते प्रज्ञानन्द के आशीर्वाद से ‘मानव कल्याण सेवा धर्म के विचार

Posted on 17 February 2014 by admin

परमश्रद्वेय पू0भन्ते प्रज्ञानन्द के आशीर्वाद से ‘मानव कल्याण सेवा धर्म के विचार ध्वजवाहक ‘मन्डे व्यू हिन्दी साप्ताहिक के ‘बौद्ध धर्म और मानव कल्याण विशेषांक का लोकार्पण पू0भन्ते सुमन रत्न जी, पू0भन्ते नागाजर्ुन, विपस्सना साधक एम0एल0आर्या, समन्वय सेवा संस्थान के अध्यक्ष इं0राजेश चन्द्रा, मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस0एम0पारी, राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य रामकुमार गुप्ता, सरस्वती प्रसाद रावत महामंत्री पासी शिरोमणि महाराजा बिजली पासी बहुउददेशीय कल्याण ट्रस्ट, नरेन्द्र सिंह मोगा सम्पादक पंजाबी सुमन पत्रिका, एस0के0गोपाल, हाजी जर्रार खाँ के करकमलों से कामन हाल-ए ब्लाक दारूल शफा में बौद्ध धर्म के अनुयायियों की भारी भीड़ के बीच सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बौद्ध धर्म और मानव कल्याण विषय पर लेख लिखने व कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए इं0श्री राजेश चन्द्रा, श्री जगजीवन प्रसाद, ओम प्रकाश उपाध्यक्ष बौद्ध महासभा, दयासागर बौद्ध संयोजक संयुक्त बौद्ध उपासक संघ लखनऊ, राम प्रसाद गौतम, रणविजय सिंह, राम सजीवन जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ, श्रीमती विभा त्रिवेदी, बी0एल0 किशोर, रामवीर सिंह इंडियन बुद्विस्सट डेवलपमेंट कमेटी, सरस्वती प्रसाद रावत, अमृत प्रकाश जी पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, राम विरज जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सचिवालय उ0प्र0, राजेश त्रिवेदी एडवोकेट हार्इकोर्ट, संत कुमार गुप्ता पत्रकार, श्रीमती राजेश्वरी देवी उत्तर प्रदेशीय पासी जागृति मण्डल, मंजू श्रीवास्तव पत्रकार, हरीश चन्द्रा, रिजवान चंचल पत्रकार, राजकुमार अध्यक्ष पासी शोध संस्थान, राकेश कुमार को प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पू0भन्ते सुमन रत्न जी, पू0भन्ते नागाजर्ुन जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा गणमान्य व्यकितयों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पू0भन्ते प्रज्ञानन्द जी का आशीर्वाद संदेश पू0भन्ते सुमन रत्न जी ने पढ़कर सुनाया तथा पू0भन्ते नागाजर्ुन जी ने आशीर्वाद दिया। विपस्सना साधक एम0एल0आर्या ने भगवान बुद्ध के मैत्री भावना ध्यान पर प्रकाश डाला। समन्वय सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक इं0राजेश चन्द्रा ने भगवान बुद्ध के मध्यम मार्ग में समस्त मानव कल्याण एवं विश्व में मैत्री पूर्ण व्यवहार के लिए बुद्ध धम्म और संघ की महत्ता को सार्वभौम बताते हुए कहा कि भगवान बुद्व ने प्राणीमात्र के दुख निवारण हेतु मध्यम मार्ग की खोज की, मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस0एम0पारी ने बौद्ध धर्म के मानव कल्याण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मो को जोड़ने के ऐसे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के अध्यक्ष वैश्य राम कुमार गुप्ता ने कहा कि 30 साल की उम्र में बुद्धत्व की प्रापित के बाद सारनाथ में दिया गया प्रथम संदेश मानव कल्याण के क्षेत्र में आज भी मील का पत्थर है। दया सागर बौद्ध ने लोगों में धम्म ज्ञान के अभाव को भारत वर्ष में आम जन के नैतिक पतन कारण बताया। जगजीवन प्रसाद, हरीश चन्द्रा, सरस्वती प्रसाद रावत, अजय शास्त्री, राज बहादुर ने बौद्ध धर्म और मानव कल्याण पर अपने विचार व्यक्त किये तथा बौद्ध धर्म के मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम का संचालन अपने विशिष्ट अंदाज में बौद्ध धर्म के मानव कल्याण के संदेश को आधार बनाते हुए डाक्टर अजय गुप्ता ने किया अंत में मानव कल्याण सेवा धर्म के संस्थापकअध्यक्ष मो0 इकबाल ने âदय से सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के समापन पर श्रमिक कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी जर्रार खाँ ने आगन्तुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव कल्याण सेवा धर्म की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम जनहित में निरन्तर चलते रहेंगे। ऐसे कार्यक्रम देश की एकता अखण्डता, प्रभुसत्ता को मजबूती प्रदान करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in