Categorized | लखनऊ.

कोआपरेटिव बैंक ने गृह ऋण की सीमा 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की बैंक शाखाओं में सी0बी0एस0 प्रणाली लागू है

Posted on 17 February 2014 by admin

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्था उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक के सभापित फतेह बहाुदर सिंह एवं उप सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 द्वारा निक्षेप संचय में 322.86 करोड़ रुपये व्यवसाय विविधीकरण योजनान्तर्गत ऋण वितरण में 2.72 करोड़, कृषकों को फसली ऋण के अन्तर्गत वितरित किये जा चुके हैं। गन्ना कृषकों को भुगतान हेतु चीनी मिलों को 2811.27 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। बैंक द्वारा व्यवसाय में वृद्धि किये जाने तथा जन-जन तक विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अचल सम्पतित के विरूद्ध 30.00 लाख रुपये के ऋण एवं व्यवसायिक वाहनों हेतु निर्धारित ऋण सीमा 10.00 लाख रुपये तक तथा गृह ऋण सीमा को 30.00 लाख रुपये से बढ़ाकर 50.00 लाख रुपये की गयी।
बैंक के सभापति ने बताया कि उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक की सभी शाखायें सी0बी0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत आन लाइन कम्प्यूटरीकृत की जा चुकी है। बैंक का एटीएम प्रारम्भ किये जाने के साथ-साथ ग्राहकों का आर.टी.जी.एस.एन.र्इ.एफ.टी. की सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। बैंक कर्मचारियों की वर्षों से लमिबत टाइम स्केल की मांग को पूर्ण किया गया। कर्मचारियोंअधिकारियों में अनुशासन बनाये रखने हेतु बायामेटि्रक पद्धति से उपसिथति दर्ज कराने के साथ-साथ उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराये गये। मार्च, 1997 के पूर्व वितरित बकाया ऋणों के लिये एकमुश्त समझौता योजना लागू की गयी।
बैंक के सभापति श्री फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 द्वारा काफी समय से लमिबत एन0सी0डी0सी0 के बकाया ऋण को उत्तर प्रदेश शासन से 23.54 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त करते हुये बैंक द्वारा कुल 47.08 करोड़ रुपये का भुगतान कर ऋण का समायोजन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in