Categorized | लखनऊ.

मनरेगा : ‘आओ काम लो अभियान के तहत एक लाख लोगों को नये जाब कार्ड निर्गत

Posted on 15 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के अन्तर्गत, बेरोजगारों को अधिक से अधिक कार्य मिले इस उददेश्य की प्रापित हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में ”आओ काम लो अभियान का आयोजन किया गया है। यह अभिनव पहल है। इसके तहत लगभग 01 लाख लोगों को नये जाब कार्ड निर्गत किये गये।
यह जानकारी प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप ने दी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लगभग 15 लाख लोगों द्वारा सहभागिता की गयी है। अभियान के तहत 5.50 लाख लोगों की कार्य की मांग दर्ज की गयी तथा उन्हें कार्य उपलब्ध कराया गया।
श्री गोप ने बताया कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य गुणवत्ता मानिटर तैनात करने की पहल की गयी है, जिसमें प्रदेश में 6 गुणवत्ता मानिटर तैनात किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारत सरकार की मनरेगा लेखा परीक्षा नियमावली 2011 के तहत प्रदेश में सोशल आडिट टीमों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट प्रक्रिया जून 2013 लागू है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in