Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 15 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है बशर्ते वह सकारात्मक हो, नकारात्मक नहीं। दुर्भाग्य से उत्तर प्रदेश में विपक्ष विरोध के लिए विरोध करने पर उतारू है और उसे राजनीतिक मान मर्यादा और शिष्टाचार भी फ्रिक नहीं रह गर्इ है। एक दल तो ऐसा है जो देश के संविधान से भी अनजान बना हुआ है। उसकी अध्यक्ष समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही प्रदेश में राष्ट्रपति राज की मांग करने लगी है। उनकी यह मांग स्थायी रूप से जारी है।
जहां तक कांग्रेस और भाजपा का सवाल है इनको समाजवादी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से परेशानी है। उन्हें वैसे तो विधान सभा चुनावों में ही करारी शिकस्त मिली है लेकिन अब तो उनके पैरों के नीचे जमीन ही नहीं बची है। कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सफाया होने के संकेत है। कांग्रेस अपनी दिन पर दिन बिगड़ती हालत से हताश है। केन्द्र और प्रदेश में दशकों तक उसके राज में घोटाले ही घोटाले होते रहे हैं। मंहगार्इ और बेरोजगारी पर नियंत्रण में काग्रेस नेतृत्व ने कभी रूचि नहीं ली। गरीबी हटाओ के नाम पर गरीबों को ही मिटाने का कुचक्र चलाया जाता रहा है।
भाजपा ने देश में अलगाववाद फैलाने का काम किया है। सांप्रदायिकता का जहर बोकर उसने सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने का काम किया है। कांग्रेस से मिली भगत कर भाजपा ने अयोध्या में बाबरी मसिजद गिराने में मदद की। मुजफफरनगर में भड़काऊ भाषण देकर  दो समुदायो के बीच दूरी पैदा करने की साजिश की थी। जिन लोगों पर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के आरोप लगे उनको सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने का काम भाजपा ने किया। लोकसभा चुनावो में भाजपा ने अपना ऐसा प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी तय किया है जिसके हाथ गुजरात में निर्दोष मुसलमानों के खून से रंगे हुए है।
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की यथासिथतिवादी राजनीति और भाजपा-बसपा की अधर्मी राजनीति का हमेशा विरोध किया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा आस्था के ऊपर संविधान को तरजीह दी। इसीलिए बाबरी मसिजद बचाने में सरकार गंवाने का खतरा उठाकर भी उन्होने धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा की थी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्र्टी की सरकार ने समाज के सभी वर्गो के कल्याण की योजनाएं कार्यानिवत की है। उन पर तुष्टीकरण के अनर्गल आरोप लगाए जाते हैं जबकि कन्या विधाधन, बेकारी भत्ता, किसान का कर्ज माफी, लैपटाप वितरण आदि से हर जाति धर्म के लोग लाभानिवत हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in