Categorized | लखनऊ.

माह जनवरी तक 9350 करोड़ रुपये की वसूली अवैध मदिरा के विरुद्व अभियान चलायें -प्रमुख सचिव, आबकारी

Posted on 14 February 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव, आबकारी विभाग श्री राहुल भटनागर ने कहा कि चालू वर्ष 2013-14 में 12500 करोड़ रुपये आबकारी से राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष माह जनवरी 2014 तक 9350 करोड़ रुपये वसूल किया गया है। जबकि पिछले वर्ष 2012-13 में इस अवधि तक 7490 करोड़ रुपये वसूल किया गया था।
उन्होने कहा कि माह जनवरी 2014 में 968 करोड़ रुपये वसूल किया गया है जबकि पिछले वर्ष माह जनवरी 2013 में 757 करोड़ रुपये वसूल किया था। उन्होने कहा कि प्रदेश के समस्त जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह जनपदवार लक्ष्य के अनुसार शतप्रतिशत वसूली करें। उन्होने कहा कि लक्ष्य से कम वसूली करने वाले जिला आबकारी अधिकारियों को दणिडत तथा शतप्रतिशत वसूली करने वाले अधिकारियों कों प्रशषित पत्र दिया जायेगा।
श्री भटनागर ने कहा कि आबकारी आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वह अवैध मदिरा की  बिक्री पर रोक लगायें, इसके लिये सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी जनपद से अवैध मदिरा की बिक्री की शिकायत आने पर जनपद के जिला आबकारी अधिकारी के  विरुद्व सख्त दण्डात्मक कार्रवार्इ की जायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in