Categorized | लखनऊ.

अखिलेश सरकार भ्रष्टाचार की पोषक- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 14 February 2014 by admin

विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने माया सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालों की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजने का वादा प्रदेश की जनता से किया था लेकिन अखिलेश सरकार जांच कराना तो दूर मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जांच के आदेश के विरूद्ध मा0 उच्चतम न्यायालय में विशेष याचिका दाखिल करने जा रही है। यह दिखाता है कि अखिलेश सरकार स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हो गयी है और मायाराज के भ्रष्ट अधिकारियों व मंत्रियों को बचाने का कार्य कर रही है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि हार्इ कोर्ट के आदेश पर दस हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले में होने वाली सी0ब0आर्इ0 जांच में फंसने वाले अधिकारियों व मंत्रियों को बचाने के लिए सपा सरकार खुल कर सामने आ गयी है। हार्इ कोर्ट के इस जनहित में दिए गए फैसले का सुप्रीम कोर्ट में विरोध कराना सपा सरकार की भ्रष्टाचार पोषक नीति को दिखाता है। अखिलेश यादव के इन झूठे वादों व भ्रष्टाचार परस्ती का जवाब जनता आम चुनावों में देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in