Categorized | लखनऊ.

पानी सप्लार्इ की समस्या को तत्काल दूर करें- प्रो0 मिश्र

Posted on 13 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी राज्य मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्र ने आज लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के मल्लाही टोला वार्ड में मुसाहबगंज पार्क में नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया। इस पानी टंकी के निर्माण हो जाने से अब चौक क्षेत्र की बहुत बड़ी जनसंख्या को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में आसानी से की जा सकेगी। क्षेत्रवासी बहुत समय से पानी टंकी की मांग कर रहे थे। गर्मी के दिनों  में यहाँ के निवासियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। प्रो0 अभिषेक मिश्र ने काफी प्रयास करके क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा किया है।
प्रो0 अभिषेक मिश्र ने क्षेत्रवासियों की पानी की मांग को संज्ञान में लेकर विशेष प्रयास करके वषोर्ं से बनी पड़ी इस पानी टंकी का जीर्णोद्धार करवाया तथा नये टयूबवेल का निर्माण कराके पानी की सप्लार्इ की मांग को पूरा किया। प्रो0 अभिषेक मिश्र ने उपसिथत अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी सप्लार्इ में आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर किया जाये। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत को अविलम्ब संज्ञान में लेकर टूटी-फूटी पानी की पाइप लाइन को दुरस्थ करें। श्री मिश्र ने अधिकारियों से कहा कि पानी की आपूर्ति सुनिशिचत करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in