Categorized | लखनऊ.

नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प

Posted on 13 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र की सत्ता में लाने एवं नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुये ग्वारी गांव के सैकड़ो युवाओं ने अमित कुमार एवं उमेश मोदी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि नगर कार्यालय कैसरबाग पर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता लेते हुये नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जमकर नारेंबाजी की। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर देश हित में कार्य करने की जरूरत है। देश इस समय बुरी तरीके से संकट में घिरा हुआ है और इस संकट से केवल भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ही मुकित दिला सकते है। नगर मंत्री प्रभु जालान, अमित गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में मोदी देश की जरूरत है इसलिये सभी जाति धर्म के लोग बिना भेदभाव के भाजपा के साथ जुड़ रहे है। कार्यक्रम में महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनीष शुक्ला, विनोद तिवारी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, आदि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in