Categorized | लखनऊ.

महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने किया मोदी टी स्टाल का उदघाटन

Posted on 13 February 2014 by admin

आलमबाग चित्रगुप्त वार्ड के पार्षद हरसरनलाल गुप्ता के द्वारा बाराबिरवा पर मोदी टी स्टाल का उदघाटन करते हुये महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। कुछ युवा सक्रिय हुये तो हाल ही के चुनाव में काग्रेंस का कर्इ राज्यों से सफाया हो गया है। अब पूरे देश के युवाओं को सक्रिय होना है, क्योकि देश वर्तमान समय में महगांर्इ, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, घोटाले से बुरी तरह से झूझ रहा है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को मिल रहे अपार जन समर्थन से विरोधी दल बौखलायें हुये है। यूपीए सरकार भी मोदी की लोकप्रियता से डरी हुयी है, काग्रेंस के नेता एवं यूपीए के मंत्री मोदी को घेरने के लिये गलत बयानबाजी भी करते नजर आ रहे है। कार्यक्रम में एम.एल.सी. महेन्द्र सिंह, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, पार्षद नानकचन्द्र, प्रकाश पाल, अशोक तिवारी, सुरेश यज्ञसैनी, मिथलेश गौड़, एम0पी0 दीक्षित, गीतारानी गौतम, ऊषा किरन, शिवकुमार, नागेन्द्र सिंह उपसिथत थे।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि चाय पर चर्चा कार्यक्रम में महानगर के शुक्ला मिष्ठान एवं जलपान गृह तेलीबाग, यादव मिष्ठान एवं टी सेन्टर फैजाबाद रोड, तीरथ टी स्टाल विरामखण्ड, गोमतीनगर, राठौर टी स्टाल बिजनौर लखनऊ, नरेन्द्र टी सेन्टर जानकीपुरम, देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी शारदानगर, अमित सिंह बन्थरा, लखपति भार्इ चौक, श्रीराम यादव मिष्ठान एवं टी स्टाल खरगापुर गोमतीनगर, पंडित जी दुबग्गा, नैन्सी स्वीटस एण्ड नमकीन देवारोड चिनहट सहित अनेको स्थान पर मोदी टी स्टाल का आयोजन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in