Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 12 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ते रूझान और इसकी रैलियों में जनता के सभी वर्गो के लोगों की भारी शिरकत के कारण कांगे्रस-भाजपा और बसपा के खेमों में बुरी तरह निराशा छा गर्इ है। समाजवादी पार्टी की बरेली, बदायू, झासी, मैनपुरी, आजमगढ़, वाराणसी में इतनी विशाल रैलियां हुर्इ कि तमाम विपक्षियों के होश उड़ गए। जिन्हें अपनी लोकप्रियता का बहुत गुमान था वे अब रैलियों से तुलना न करने की गुहार लगाने लगे हैं। बसपा तो अपने कमरों में अंधेरा किए बैठी है जबकि भाजपा इंसान-इंसान को लड़ाने की जुगत में रहती हैं। कांग्रेस प्रारम्भ से ही जन विरोधी नीतियों को बढ़ाती रही है।
कांग्रेस की केन्द्र में लम्बे समय तक सरकारें रही हैं लेकिन देश की सीमाओं की सुरक्षा और मंहगार्इ, घोटालों पर रोक के बारे में उसकी नीति लचर रही है। कांग्रेस ने कभी विकास में दिलचस्पी नहीं ली। आज भी कांग्रेस की रूचि किसान, नौजवान और मुसलमान की खुशहाली में नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जिस तेजी से प्रदेश के विकास एजेण्डा पर अमल शुरू किया है उससे कांग्रेस में और ज्यादा हताशा है। इसलिए उसने फिर समाजवादी पार्टी की रैलियों में बाधा डालने का पुराना रवैया अख्त्यार कर लिया है।
समाजवादी पार्टी की 11 फरवरी,2014 को सहारनपुर में रैली है, इसमें भारी संख्या में जनता के आने की उम्मीद है। कर्इ जनपदो से जत्थों के जत्थे रवाना हो चुके हैं। कांग्रेस की समाजवादी पार्टी विरोधी रीति नीति का एक नमूना तब देखने को मिला जब जनपद सहारनपुर में आयेाजित समाजवादी पार्टी की रैली की कवरेज हेतु पत्रकारों की एक टीम के लिए लखनऊ से चण्डीगढ़ एक्सप्रेस में आरक्षण का आवेदन किया गया। मुख्यमंत्री जी के विशेष कार्याधिकारी श्री जगजीवन प्रसाद ने मण्डलीय रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे को इस संबंध में पत्र भी लिखा था। मुख्यमंत्री जी के विशेष कार्याधिकारी श्री आशीष यादव सोनू भी उनसे मिले, लेकिन पत्रकार टीम को आरक्षण सुविधा देने से इंकार कर दिया गया।
कांग्रेस की षडयंत्रकारी कार्यवाही में रेल मंत्रालय का इस तरह हिस्सेदार बनना निहायत गम्भीर मामला है। कांग्रेस तो इस तरह की हरकतें लोकतंत्र के विरूद्ध करती ही आर्इ है लेकिन रेल मंत्रालय के जिन अधिकारियों ने अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है उनकी जांच के साथ उनके विरूद्ध कार्यवाही भी होनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in