Categorized | लखनऊ.

मधनिषेध विभाग द्वारा माह जनवरी में कराये गये कार्यक्रम

Posted on 11 February 2014 by admin

उ0प्र0 मधनिषेध विभाग द्वारा माह जनवरी 2014 में जनपद मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, मेरठ, आगरा, कासगंज व मैनपुरी के विभिन्न विधालयों में मधनिषेध प्रतियोगितायें कराकर पुरस्कार वितरित कराये गये। 26 जनवरी 2014 को गणतत्र दिवस के अवसर पर जनपद गोरखपुर में मोबाइल प्रदर्शनी व मेरठ में मधनिषेध झाँकी, जनपद वाराणसी, ग्राम गांमरी-आगरा में मधनिषेद रैली तथा मैनपुरी में मधनिषंध पद यात्रा निकाली गर्इ। ग्राम समास्थल-मुरादाबाद, मोहल्ला सुखदेवपुर-बरेली, देवलोक कालोनी-हापुड,़ प्रयाग माघ मेला-2014 इलाहाबाद, ग्राम-गांमरी आगरा में मधनिषेध गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयाग माघ मेला-2014 इलाहाबाद तथा टाउन हाल वाराणसी में मधनिषेध प्रदर्शनी लगार्इ गर्इ। जुबली इन्टर कालेज गोरखपुर में मधनिषेध विषयक नुक्कड़ नाटक तथा टाउन हाल वाराणसी में जादू कार्यक्रमों के द्वारा जनता को नशा न करने हेतु प्ररित किया गया। इस बात की जानकारी राज्य मधनिषेध अधिकारी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in