Categorized | लखनऊ.

कन्या विधाधन योजना अन्तर्गत वर्ष 2013-14 में 910 करोड़ का बजट प्राविधान

Posted on 11 February 2014 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कन्या विधाधन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2013-14 में अनुदान संख्या-72 अन्तर्गत 543.66 करोड़ रुपये तथा अनुदान संख्या-83 में 356.34 करोड़ का बजट प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष अनुदान संख्या-72 के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि 540.94 करोड़ के सापेक्ष 538 करोड़ रुपये  एवं अनुदान संख्या-83 के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि 178.17 करोड़ रुपये के सापेक्ष 176.35 करोड़ रुपये जनपदों  को प्रोत्साहन मद में आवंटित कर दिया गया हैं। इस योजना में छात्राओं से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अनितम तिथि 31 दिसम्बर 2013 निर्धारित थी। प्राप्त आवेदन पत्रों के सत्यापद की कार्यवाही गतिमान है तदनुसार शासन द्वारा निर्धारित  नियमों के अनुसार छात्राओं को लाभानिवत  करने की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in