Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 10 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जनपद मऊ के पूर्व कांगे्रसी विधायक श्री सुभाष यादव, जिला कांगे्रस कमेटी के महामंत्री श्री अतुल राय, युवा लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री ओमवीर तोमर तथा जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार ने आज नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकनिर्माण, सिंचार्इ, राजस्व एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने नए साथियों को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जतार्इ कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनावों में 60 सीटों पर जीत का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मोदी और भाजपा को सत्ता में नहीं आने देगी।
पूर्व कांगे्रस विधायक श्री सुभाष यादव वर्ष 89 में घोसी क्षेत्र से विधायक थे। उन्होेंने कांगे्रस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। श्री ओमवीर तोमर लोकदल में लंबे समय तक पदाधिकारी रहे। उन्होंने जे0पी0 आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी निभार्इ थी और आपातकाल में जेल यातना भी सही थी। वे तीन बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। श्री ओमवीर सिंह तोमर ने हाल ही में ”संघर्ष के सफर का नायक मुलायम पुस्तक भी लिखी है।
श्री तोमर के साथ आज भाजपा, लोकदल, जनतादल ‘यू,  और बसपा के भी कर्इ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें बड़ौत पालिका और खेकड़ा (बागपत) के 6-6, सभासद एवं कर्इ व्यापारी नेता भी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in