Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 10 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के सभी जनपदो में 1 फरवरी से 7 फरवरी,2014 तक समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्राओं की हफते भर धूम मंची रही। जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कर्इ जनपदों में ये यात्राएं अभी कुछ दिनों और चलती रहेगी। गांव-गांव, घर-घर तक समाजवादी सरकार की उपलबिधयां पहुचाने और विधानसभा की जीत को लोकसभा में दुहराने के संकल्प के साथ सभी जनपदो के विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्राएं प्रारम्भ हुर्इ। राजधानी लखनऊ में 01 फरवरी,2014 कों सैकड़ों साइकिल यात्रियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम ंिसह यादव और मुख्यमंत्रीप्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया था।
विभिन्न जनपदों के विधानसभा क्षेत्रों में निकली इन साइकिल यात्राओं का जनता के बीच खूब स्वागत हुआ। लालटोपी की इस लहर ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में एक नया माहौल बनाया है। जहा-जहा साइकिल यात्री गए वहां उन्होने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों की जानकारी जनता को दी और समाजवादी पार्टी के लोकसभा के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर तरोताजा होकर साइकिल यात्रियों ने दूने उत्साह से साइकिलें चलार्इ। इन यात्राओं में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सासद, विधायक, युवा संगठनो के अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इन साइकिल यात्रियों के द्वारा जनता तक यह संदेश पहुचाया गया कि प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी सरकार आम जनता की सरकार हैं। गांव-गांव जनता को बताया जा रहा है कि इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, मुसलमानों और गरीबों के हित में कौन योजनाएं बनी है और उनका लाभ उन्हें कैसे मिल सकता है।
साइकिल यात्राओं के अलावा समाजवादी सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा भी चल रही है। 6 फरवरी से 10 फरवरी,2014 तक यह यात्रा कन्नौज, मैनपुरी, औरैया, इटावा तथा फिरोजाबाद तक जायेगी। पिछड़ों, अति पिछड़ों के बीच समाजवादी पार्टी के रिश्तों को गहरा बनाने के लिए आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कर रहे हैं। उनके साथ पिछड़ा वर्ग के कर्इ प्रमुख नेता भी चल रहे है।
सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा आज मैनपुरी से रवाना होकर करहल, किशनी, विधूना, दिबियापुर होते हुए औरैया पहुच रही है। रास्ते में प्रेसवार्ताओं और जनसभाओं के माध्यम से पिछड़ों, अति पिछड़ों के लिए समाजवादी पार्टी सरकार की कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है। समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की अवधारणा को जन-जन तक  पहुचाने में रथयात्रा बहुत सफल साबित हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in