Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार की उपलबिधयो एवं विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए

Posted on 08 February 2014 by admin

प्रदेश सरकार की उपलबिधयो एवं विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज समाजवादी पार्टी लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा के ख्यालीगंज कैसरबाग सिथत निवास से विशाल साइकिल रैली निकली।
साइकिल रैली में सैकड़ो साइकिले, मोटर साइकिले शामिल थी। रैली लखनऊ ख्यालीगंज अमीनाबाद, गुइन रोड, कैसरबाग बस स्टैन्ड कैसरबाग लालबाग, हजरतगंज विधान सभा मार्ग होते हुए ओ0सी0आर0 भवन में समाप्त हुयी। साइकिल रैली का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा कर रहे थे।
विशाल साइकिल रैली निकलने से पहले ख्यालीगंज कैसरबाग में सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार सभी मोर्चों पर असफल रही है लगातार, महंगार्इ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढी है जनता केन्द्र में सत्ता परिवर्तन चाहती है।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि जनता चाहती है कि केन्द्र में काग्रेस की भ्रष्ट सरकार हटे लेकिन साम्प्रदायिक एवं फिरकापरस्त ताकते सत्ता में ना आने पाये इसलिए जनता को तीसरी शकित का साथ देना होगा।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि देश की सभी क्षेत्रीय पार्टीयों को मिलाकर देश में एक नयी शकित का उदय होगा तथा मा0 मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में तीसरे मोर्चेकी सरकार बनेगी।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने पिछले विधान सभा चुनावों में जो वादे किये थे वह सब वादे पूरा करने का काम किया है। उन्होनें कहा कि एक्स रे एवं खून की जांच मुफ्त करने तथा 108 नं0 के बाद 102 की एम्बूलेन्स सेवा का लाभ जनता को मिलना शुरू होगा।
विशाल साइकिल रैली मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राजकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महासचिव अजमत सिददीकी, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री समित श्रीवास्तव उर्फ शेरू, सचिव श्री सुभाष शुक्ला, सचिव श्री तौसिफ अंसारी, श्री मो0 सलीम बाक्सर, श्री बबलू शुक्ला, श्रीमती आशा चौहान , श्रीमती कल्पना रस्तोगी, श्रीमती मालती मिश्रा, श्रीमती शोभा चौहान, श्री सुजीत कक्कू, श्री मो0 जावेद खान, श्री यामीन खान, श्री शिब्लू, आदि ने की ।
सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने ओ0सी0आर0 भवन में रैली के समापन के अवसर पर सात दिनों तक लगातार साइकिल चलाकर सरकार की उपलबिधयों जनता तक पहुचाने के लिए उनका अभार व्यक्त किया। आज साइकिल रैली का समापन हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in