Categorized | राज्य

कांग्रेस जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक 16फरवरी को

Posted on 12 February 2010 by admin

लखनऊ - आगामी 16फरवरी2010 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ पर जिला एवं शहर अध्यक्षों की दो महत्वपूर्ण बैठकें उ0प्र0  कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। पहली बैठक प्रात: 10बजे से प्रारम्भ होगी, जिसमें कांग्रेस की स्थापना के 125वें वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री परवेज हाशमी,सांसद एवं श्री अविनाश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर आयोजित दूसरी बैठक दोपहर 2बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में प्रदेश कंाग्रेस के संगठन चुनाव के लिए उपचुनाव अधिकारी(एपीआरओ) श्री जे.डी.सीलम, श्री जयदेव जेना एवं श्रीमती निर्मला सामन्त मौजूद रहेंगे।

मुख्यप्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों बैठकों में केवल कांग्रेस के जिला/शहर अध्यक्षों को ही आमन्त्रित किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in