Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 06 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा 6 फरवरी से 10 फरवरी,2014 तक कन्नौज, मैनपुरी, औरैया, इटावा तथा फिरोजाबाद में चलेगी और पिछड़ों, अति पिछड़ों के प्रति समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी और समाज के इन वर्गो को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी।
इस सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा का नेतृत्व श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कर रहे है। उनके साथ पिछड़े वर्ग के तमाम पदाधिकारी एवं नेता भी चलेगें। इस दौरान जगह-जगह सभाओं और प्रेसवार्ताओं का भी आयोजन होगा।
सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा 6 फरवरी,2014 को प्रात: 10Û00 बजे लखनऊ से रवाना होगी और बांगरमऊ, बिल्हौर, ककवन, रसूलाबाद, वेला, तिर्वा होते हुए कन्नौज पहुचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 7 फरवरी,2014 को रथयात्रा सभा व प्रेस कांफ्रेन्स करने के बाद गुरसहायगंज, छिबरामऊ, बेवर, भोगांव होते हुए मैनपुरी पहुचेगी।
8 फरवरी,2014 को मैनपुरी में सभा एवं प्रेसवार्ता के उपरांत सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा करहल, किशनी, विधूना, दिबियापुर होते हुए औरैया, पहुचेगी। 9 फरवरी,2014 को औरैया में प्रात: सभा व प्रेसवार्ता करने के उपरांत रथयात्री दल अजीतमल, बकेवर, भरथना, ताखा होते हुए इटावा पहुचेगा जहां रात्रि विश्राम होगा। अंतिम चरण में 10 फरवरी को प्रात: सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा इटावा में सभा प्रेसवार्ता करने के उपरांत जसवंतनगर, सिरसागंज, शिकोहाबाद और जसराना होते फिरोजाबाद पहुचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा।
सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा में स्थान-स्थान पर सभाओं तथा प्रेसवार्ता के जरिए सामाजिक न्याय की पार्टी नीति को प्रचारित किए जाने की का उददेश्य है। सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा अब तक बुंदेलखण्ड, रूहेलखण्ड तथा पूर्वांचल के कर्इ जनपदो तक समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की अवधारण जन-जन तक पहुचाने में सफल रही है। इस यात्रा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी की झण्डी दिखाकर गत वर्ष अक्टूबर, 2013 में प्रारम्भ किया था।
समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के लिए 01 फरवरी से 07 फरवरी,2014 तक प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में साइकिल यात्राएं भी चल रही है जिसमें हर जगह लाल टोपी पहने सैकड़ों नौजवान भाग ले रहे हैं। आज इस यात्रा का पांचवा दिन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in